.कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी, पुलिस को बताई वजह,

उत्तर प्रदेश, के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सचिन सिंह नाम के युवक ने अपनी पत्नी श्वेता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पुलिस पूछताछ में सचिन सिंह ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था।, आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन उसने अपनी पत्नी को कुछ अन्य युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब उसने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीन लिया गया।

सचिन ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वे युवक वहां से चले गए। आरोपी के मुताबिक, पत्नी ने उससे कहा कि वह बाद में सब समझा देगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।,

आरोपी, ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से बेहद आक्रोशित और असंतुलित हो गया था। इसी गुस्से और शक के चलते उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या, कर दी।,

घटना के बाद सचिन सिंह खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।? .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sanjay Yadav Comedy की कमाई कितनी है? 30 दिन में 125K Subscribers का रिकॉर्ड,

Bollywood Actor राजपाल यादव के समर्थन में उतरे संजय यदुवंशी, दिया 51000 रुपये सहयोग

🚭संजय यादवांशी: अवधी लोकगीतों की पहचान बनता एक सशक्त नाम🔗